EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मजदूर दिवस पर डी.डी. पब्लिक स्कूल में हुआ सम्मान समारोह, नन्हे हाथों ने किया स्कूल स्टाफ का अभिनंदन
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 65 76
    02 May 2026 13:32 PM



*फूल-मालाओं सहित अंगवस्त्र देकर हुआ भव्य स्वागत*

  1. गाजीपुर के डी.डी. पब्लिक स्कूल में मजदूर दिवस का आयोजन
  2. छात्रों ने कर्मचारियों का किया सम्मान और स्वागत
  3. श्रम के प्रति सम्मान का दिया गया संदेश
  4. प्रबंधक प्रफुल्ल सिंह के नेतृत्व में गरिमामयी कार्यक्रम
  5. शिक्षकों ने बच्चों को श्रम की महत्ता समझाई
  6. सम्मान पाकर भावुक हुए विद्यालय कर्मचारी
 

​गाजीपुर । मुहम्मदाबाद क्षेत्र के कादीपुर में स्थित डी. डी. पब्लिक स्कूल में आज 'अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस' पर  बड़े ही हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया । इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रबंध /निदेशक प्रफुल्ल सिंह के नेतृत्व में एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसका मुख्य उद्देश्य श्रम की महत्ता को समझना और विद्यालय के सहायक कर्मचारियों के योगदान को सराहनीय बनाना था इस ​कार्यक्रम की शुरुआत बहुत ही भावुक और प्रेरणादायक रही । विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी ओर से कृतज्ञता प्रकट करते हुए , स्कूल के समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों , सफाई कर्मियों , और सुरक्षा गार्डों को माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया । जबकि बच्चों के इस व्यवहार ने न केवल कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी , बल्कि समाज में हर कार्य के प्रति सम्मान का संदेश भी दिया । वहीं ​श्रम का सम्मान ही सच्ची शिक्षा है । ​इस अवसर पर विद्यालय के (प्रधानाचार्य) जेम्स स्टीफन और (शिक्षक) अवनीश सिंह, मनोज कुमार यादव , डी.सी. राय , जागृति जयसवाल , ममता विश्वकर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए , कहा कि कोई भी संस्थान केवल ईंट-पत्थरों से नहीं, बल्कि वहां काम करने वाले हर छोटे-बड़े कर्मचारी की मेहनत से चलता है ।   और कहा कि ​मजदूर दिवस केवल एक तारीख नहीं , बल्कि उन हाथों के सम्मान का दिन है , जो समाज की नींव मजबूत करते हैं । जबकि ​बच्चों को बचपन से ही प्रत्येक व्यक्ति के श्रम का आदर करना चाहिए । वहीं  सभी सम्मानित ​कर्मचारी जिसमें पिंटू उपाध्याय , श्रीनिवास राजभर , राशिद खान , उदय ने ​विद्यालय प्रबंधन की ओर से समस्त स्टाफ को सम्मानित किए जाने पर कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की । वहीं बच्चों द्वारा मिले इस विशेष सम्मान से गद्गद होकर उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार का यह व्यवहार उन्हें और अधिक निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा देता है । देखे ​गाजीपुर  से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट 

20260502130807996252502.mp4

20260502132347843438628.mp4

20260502132500380531885.mp4

20260502132938754668028.mp4

20260502133110375826767.mp4



Subscriber

188685

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना