EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जमीन के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल
  • 151161412 - NASEEM AFTAB 0 0
    01 May 2026 19:58 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना  क्षेत्र के सरैया नं 2 गांव में शुक्रवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक भाई का हाथ टूट गया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सरैया नं 2गांव के निवासी अंबिका प्रसाद 1 मई 2026 को सुबह करीब 9 बजे अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई करवा रहे थे। इसी दौरान उनके भाई संदीप, दीपक कुमार, दूधनाथ, मुरलीधर, अनिल कुमार, दुर्गावती देवी, रेनू देवी, मधु देवी, अरुणघती उर्फ बुल्ली, अवधेश कुमार उर्फ टोबो, निशा कुमारी, निर्मला देवी और कविता देवी समेत अन्य लोग पहुंच गए और विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई।बताया जाता है कि जब पीड़ित पक्ष की महिलाएं और बच्चे बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीटा गया। घटना में अंबिका प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके भाई का हाथ टूट गया।घटना के बाद परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को थाने पहुंचाया। पुलिस ने घायल अंबिका प्रसाद को उपचार के लिए भेज दिया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करेगा। नसीम आफताब 151161412



Subscriber

188681

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना