फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। तथागत गौतम बुद्ध की जयंती के पावन अवसर पर जनपद में आस्था और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला। त्रिपावनी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मौर्य सभा प्रतापगढ़ (रजिस्टर्ड) के तत्वावधान में डॉ. अंबेडकर चौराहा पर खीर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मान्यता है कि भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण—तीनों ही इस पावन दिन पर हुए थे, इसलिए इसे त्रिपावनी बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन को कई स्थानों पर गुरु पूर्णिमा के रूप में भी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम में मौर्या स्वीट्स के प्रबंधक हरी प्रसाद मौर्य के सौजन्य से राहगीरों और आमजन को खीर वितरित कर प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस दौरान लोगों ने भगवान बुद्ध के उपदेशों—अहिंसा, करुणा और शांति—को जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर डॉ. शिव मूर्ति लाल मौर्य, सुनील मौर्य, बसंत लाल मौर्य, विनोद पाल, महेश मौर्य, जीत लाल मौर्य, विजय नारायण मौर्य एवं सालिक राम मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
