EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतिमा अनावरण में बयाना के सूपा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 0
    01 May 2026 19:17 PM



बयाना- उपखण्ड क्षेत्र के सूपा गांव में पूर्व विधायक बृजेंद्र सिंह सूपा की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया, जो एक बड़े सियासी शक्ति प्रदर्शन के रूप में नजर आया। उक्त आयोजन में जनप्रतिनिधियों ने, न केवल दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी, बल्कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार भी किया। प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कार्यकर्ताओं ने वैर-बयाना-सूपा मार्ग पर जगह-जगह फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया तथा इस दौरान मंच पर कांग्रेस की एकजुटता नजर आई। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री अशोक चांदना, सांसद संजना जाटव, भजनलाल जाटव आदि एक साथ दिखाई दिए। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतिमा अनावरण के बाद आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत और अन्य वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास में बृजेंद्र सिंह सूपा के अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए उन्हें जन-जन का नेता बताया। जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ और नेताओं के तीखे तेवरों ने क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूत सक्रियता का संदेश दिया। ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया। हरिओम उपाध्याय 151172499



Subscriber

188680

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना