EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गाजियाबाद में शिकायत
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 43 65
    01 May 2026 18:36 PM



गाजियाबाद। महानगर के पुलिस कमिश्नरेट में सामाजिक संस्था जनशक्ति एक आवाज के पदाधिकारियों ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस ऑब्ज़र्वर बनाये गए आईपीएस अजयपाल शर्मा की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

     पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव-2026 में सीएपीएफ बल लागू किया गया था। इसके बाद आईपीएस डॉक्टर अजयपाल शर्मा को पुलिस ऑब्ज़र्वर बनाकर भी भेजा गया था। जहां उन्होंने टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान द्वारा वोटर्स को धमकाए जाने की शिकायत मिलने के बाद उसे सख्त चेतावनी दी थी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। आईपीएस शर्मा की सख्ती से टीएमसी में बौखलाहट फैल गई। शिकायती पत्र में आरोप है कि इस चेतावनी के बाद टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ वीडियो वायरल कर आईपीएस डॉक्टर अजयपाल शर्मा की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि जो वीडियो महुआ मोइत्रा ने पोस्ट किया है उसकी जांच पहले ही पूरी हो चुकी है और उसमें अजयपाल शर्मा को क्लीनचिट मिल चुकी है। इसके अलावा आईपीएस अजयपाल शर्मा को अभद्र शब्दों से सम्बोधित कर उनकी प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शिकायती पत्र लेकर मामले की जांचोपरांत कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188681

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना