उत्तर प्रदेश के अकोला क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा खुलकर सड़कों पर दिखाई दिया। चाहर वाटी इलाके में आज बड़ी संख्या में महिला और पुरुष एकत्रित हुए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर से परेशान लोगों ने अपने घरों में लगे मीटर तक उखाड़ दिए और उन्हें फेंकते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान सरकार और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में बढ़ोतरी हुई है और उन्हें कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने साफ तौर पर मांग रखी कि स्मार्ट मीटर को हटाकर पुराने मीटर फिर से लगाए जाएं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
मौके पर मौजूद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। रिपोट - शाहरुक बेग 151188410
