EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेत में जुताई कर रहे किसान पर दबंगों का हमला, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं बख्शा
Link
  • 151166686 - LAIK AFTAB 65 65
    01 May 2026 16:16 PM



 

  • वाराणसी में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, किसान परिवार पर दबंगों का हमला
  • खेत जोत रहे किसान पर हमला, पत्नी और बच्चों को भी नहीं बख्शा
  • चौबेपुर में दबंगों का कहर, पूरे परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
  • ट्रैक्टर से जुताई के दौरान हमला, गांव में फैली दहशत
  • परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, घायल अवस्था में पुलिस से लगाई गुहार
  • दबंगों के हौसले बुलंद, वाराणसी में किसान परिवार बना हिंसा का शिकार

 

फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के सरैया द्वितीय गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां खेत जोत रहे किसान अंबिका प्रसाद और उनके परिवार पर दबंगों ने जमकर कहर बरपाया। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे ट्रैक्टर से जुताई के दौरान ही आरोपियों ने हमला बोल दिया और अंबिका प्रसाद के भाई को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

हैरानी की बात यह रही कि जब पीड़ित की पत्नी और मासूम बच्चे बीच-बचाव के लिए आगे आए, तो दबंगों ने उन पर भी लाठी-डंडों और लात-घूंसों की बौछार कर दी। पूरे परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
घायल अवस्था में पीड़ित परिवार ने 108 एंबुलेंस की मदद से थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने घायल को चिरईगांव स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर गांवों में दबंगों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं?
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन पीड़ित परिवार को इंसाफ कब मिलेगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट  151166686

20260501161151172748507.mp4

20260501161422967451528.mp4



Subscriber

188681

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना