EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वाराणसी मंडल में सघन टिकट जांच अभियान, 122 यात्री पकड़े गए, 32,930 रुपये जुर्माना वसूला
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    30 Apr 2026 18:09 PM



वाराणसी, 30 अप्रैल 2026। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल द्वारा विभिन्न रेलखंडों पर लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सीवान, एकमा और छपरा स्टेशनों को आधार बनाकर सीवान-छपरा रेलखंड पर सघन टिकट जांच अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान 75103 छपरा-सीवान सवारी गाड़ी तथा 75204 सीवान-छपरा डेमू सहित कई ट्रेनों में किलाबंदी कर जांच की गई। टिकट जांच दल में मंडल वाणिज्य निरीक्षक/सीवान प्रणव प्रभाकर, सईद अख्तर (आईसीपी छपरा) सहित कुल 7 टिकट जांच कर्मचारी एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे।

जांच के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे कुल 122 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे रेल राजस्व के रूप में कुल 32,930 रुपये जुर्माना वसूल किया गया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

अभियान के चलते संबंधित स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करें, वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा ट्रेनों और स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखें।

— अशोक कुमार, जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल



Subscriber

188680

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना