EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

श्री राठौर सेवा संस्थान:का गठन,समाज को मिलेगा नया आयाम
Link
  • 151173861 - RAJU 54 66
    30 Apr 2026 16:35 PM



समाज सेवा को नई दशा व दिशा देगा "श्री राठौर सेवा संस्थान इटावा " अध्यक्ष डॉ. संतोष राठौर।

​इटावा। शहर के ऐतिहासिक नीलकंठ मंदिर परिसर में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समाज सेवा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए श्री राठौर सेवा संस्थान का विधिवत गठन किया गया।

इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों और उत्साही युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संस्थान के भविष्य की रूपरेखा तैयार की।

​शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा मुख्य फोकस।
​संस्थान के संस्थापक एवं नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. संतोष राठौरने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस संस्थान की नींव समाज के गरीब जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सेवा के लिए रखी गई है। उन्होंने बताया कि संस्थान मुख्य रूप से :-

​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और उसे बढ़ावा देने।
​स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाने।
​समाज में आपसी एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करने के लिए काम करेगा।
​कार्यक्रम के दौरान मीडिया क्षेत्र में कार्यरत स्वजातीय युवा साथियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे बिना किसी भेदभाव के सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनाएंगे।

​ये बने संस्थान के पदाधिकारी
​बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें निम्नलिखित लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई:
संस्था के चुनें गए पदाधिकारी संस्थापक/अध्यक्ष डॉ.संतोष राठौर ,उपाध्यक्ष प्रोफेसर हिमांशु कुमार,महामंत्री विपिन कुमार एडवोकेट,कोषाध्यक्ष दिनेश राठौर,मंत्री बबलू,संगठन मंत्री अतुल कुमार,मीडिया प्रभारी पंकज राठौर बॉबी, सदस्य रवि कुमार,सदस्य जितेंद्र सिंह
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहे..। देखे इटावा से राजू की रिपोट 

20260430163105036170787.mp4



Subscriber

188680

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना