- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की दर्दनाक मौत
- नीम के पेड़ के नीचे खड़ा था महेश, अचानक हुई मौत
- बाह तहसील के धोबई गांव में हादसे से मचा हड़कंप
- बिजली गिरने से पेड़ फटा, गांव में दहशत का माहौल
- बारिश बनी जानलेवा, खेत जाते समय हुआ हादसा
- युवक की मौत से गांव में पसरा मातम
आगरा जनपद की बाह तहसील से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। मामला बाह तहसील के धोबई गांव का है, जहां आज सुबह करीब बारिश के दौरान महेश नाम का युवक खेतों की ओर जा रहा था। बारिश तेज होने पर वह पास के एक नीम के पेड़ के नीचे रुक गया। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर महेश की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने से नीम का पेड़ भी फट गया, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इस हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत और दुख का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर बारिश और आंधी के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की जरूरत को उजागर किया है। यह थी आगरा से पवन कुमार की रिपोट
2026043016201191765833.mp4
