- महिला आरक्षी बनीं शब्बो बानो का लाइब्रेरी में भव्य स्वागत
- यूपी पुलिस भर्ती में चयनित शब्बो बानो ने छात्राओं को किया प्रेरित
- समर्पण और मेहनत से हासिल की सफलता, दिया सफलता का मंत्र
- आशा लाइब्रेरी में सम्मान समारोह, छात्राओं में उत्साह
- सामान्य परिवार से निकलकर पाई बड़ी उपलब्धि
- अनुशासन और नियमित अध्ययन को बताया सफलता की कुंजी
फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र भंदहां कला स्थित आशा लाइब्रेरी एवं अध्ययन केंद्र में उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 में महिला आरक्षी पद पर चयनित शब्बो बानो अपने प्रशिक्षण के बाद पहली बार लाइब्रेरी पहुंचीं।
लाइब्रेरी परिवार की ओर से उनका माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर भव्य स्वागत किया गया।
शब्बो बानो ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए समर्पण, संघर्ष और कठिन परिश्रम बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राओं को नियमित अध्ययन और अनुशासन का महत्व बताया।
इस मौके पर आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि शब्बो की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर सामान्य परिवार के बच्चे भी बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट 151166686
20260430152651648546837.mp4
20260430152750696651878.mp4
20260430152911369728700.mp4
2026043015302617573108.mp4
