EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हजारों यात्रियों को राहत: अमृत भारत एक्सप्रेस से जुड़ा प्रतापगढ़–मुंबई रूट
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    29 Apr 2026 23:48 PM



  • अमृत भारत एक्सप्रेस का प्रतापगढ़ में भव्य शुभारंभ
  • अयोध्या से मुंबई तक सीधी रेल सेवा की सौगात
  • सांसद एस.पी. सिंह पटेल ने ट्रेन को बताया ऐतिहासिक पहल
  • नई ट्रेन से रोजगार, शिक्षा और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
  • प्रतापगढ़ जंक्शन पर उत्साह, लोगों ने मनाया जश्न
  • रेल सेवा शुरू होने से सफर होगा अधिक सुगम और सुविधाजनक

यूपी प्रतापगढ़। अयोध्या से सुल्तानपुर होते हुए मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के रास्ते मुंबई तक जाने वाली बहुप्रतीक्षित अमृत भारत एक्सप्रेस का मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन में भव्य शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग इस खास पल के साक्षी बने। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सांसद एस.पी. सिंह पटेल ने कहा कि यह ट्रेन क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि इस नई रेल सेवा से प्रतापगढ़ सहित आसपास के जिलों को सीधे मुंबई जैसे महानगर से जोड़ने में मदद मिलेगी, जिससे रोजगार, शिक्षा और व्यापार के नए अवसर खुलेंगे। सांसद ने कहा कि लंबे समय से इस तरह की सीधी रेल सेवा की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है। उन्होंने इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन को विशेष रूप से सजाया गया था और ट्रेन के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई थीं। इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से अयोध्या से मुंबई तक का सफर अब अधिक सुगम और सुविधाजनक हो जाएगा, जिससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260429233812677328345.mp4

20260429234052004303770.mp4

20260429234342253250421.mp4



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना