EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गंगा एक्सप्रेसवे से बदलेगा रामपुरखास का स्वरूप, प्रमोद तिवारी ने बताया ऐतिहासिक कदम
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 77
    29 Apr 2026 19:51 PM



  • गंगा एक्सप्रेसवे से रामपुरखास के विकास को मिलेगी नई गति
  • सांसद प्रमोद तिवारी ने एक्सप्रेसवे को बताया ऐतिहासिक कदम
  • सराय संग्राम सिंह में एंट्री-एग्जिट सुविधा से बढ़ेगा औद्योगिक विकास
  • ग्रामीणों ने सांसद का किया भव्य स्वागत, दिखा उत्साह
  • पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद
  • क्षेत्रीय विकास के लिए नेताओं ने जताया आभार

 

यूपी प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं सांसद प्रमोद तिवारी ने गंगा एक्सप्रेसवे को रामपुरखास क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए एक ऐतिहासिक और दूरगामी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकास की नई गंगा प्रवाहित करेगा, जिससे रोजगार, उद्योग और पर्यटन को नई गति मिलेगी। सराय संग्राम सिंह टोल प्लाजा के समीप आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी का क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही और लोगों में उत्साह देखने को मिला। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि रामपुरखास क्षेत्र में प्रयागराज और रायबरेली के मध्य स्थित सराय संग्राम सिंह में गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश एवं निकास की सुविधा मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा स्थानीय लोगों के लिए विकास के नए अवसर लेकर आएगी और आवागमन को और सुगम बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बाबा घुइसरनाथ धाम तथा लालगंज-कालाकांकर स्टेट हाईवे के साथ यह एक्सप्रेसवे क्षेत्रीय विकास को मजबूत आधार प्रदान करेगा। सांसद ने इस सुविधा के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रयासों से क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है, जिससे प्रयागराज, अयोध्या, विंध्याचल एवं काशी विश्वनाथ जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच और आसान होगी। गंगा एक्सप्रेसवे के संचालन को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर देखी गई। ग्रामीणों ने इसे रामपुरखास के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने की तथा संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260429194712754208031.mp4

2026042919473162733710.mp4

20260429194922080436115.mp4



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना