EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग अपहरणकर्ता गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    29 Apr 2026 19:21 PM



 

थाना खेरागढ़ क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी द्वारा 27 अप्रैल 2026 को थाना खेरागढ़ में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि मनोज (24 वर्ष), निवासी ग्राम धमोकर, थाना खेरागढ़, आगरा ने उनकी 16 वर्षीय पुत्री (काल्पनिक नाम सोनम) को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है। इस मामले में एक अन्य व्यक्ति पीतम, निवासी ग्राम धमोकर पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया गया।

वादी की तहरीर के आधार पर 28 अप्रैल 2026 को थाना खेरागढ़ में मुकदमा संख्या 0081/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस की विभिन्न टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी गई।

पुलिस ने सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की, जिसके आधार पर कागारौल क्षेत्र में घेराबंदी की गई। इसके बाद गढ़मुक्खा मंदिर में दबिश देकर पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया और मौके से आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया। रिपोट - शाहरुख़ बेग  151188410

 



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना