EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भगवती धाम इंटर कॉलेज का शानदार रिजल्ट, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
Link
  • 151166686 - LAIK AFTAB 54 65
    29 Apr 2026 19:09 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र भगवती धाम इंटर कॉलेज, खरगीपुर के विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। इस खास मौके पर विद्यालय में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, माल्यार्पण और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
अगर बात करें टॉपर्स की, तो इंटरमीडिएट वर्ग में स्मिता पटेल, शिवानी पाल, आकांक्षा यादव, मीना, रागिनी, खुशी और अन्य छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं हाईस्कूल वर्ग में बॉबी देव, काजल, विशाल प्रजापति, आँचल, नेहा और रिया वर्मा समेत कई छात्रों ने उत्कृष्ट अंक हासिल किए।
विद्यालय के प्रबंधक अनुज कुमार सिंह ने भी सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण और अभिभावक भी मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों की गूंज के साथ छात्रों का उत्साहवर्धन किया। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट 151166686

2026042919062475923623.mp4



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना