फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर।जहांगीराबाद नगर क्षेत्र रामागंज में अवैध रूप से भारी मात्रा में रेते का स्टॉक करना एक बड़ी लापरवाही साबित होते-होते रह गई। अधिक स्टॉक के दबाव के चलते लगभग 100 फीट लंबी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि दीवार के बराबर से गुजर रही गली में उस समय कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाकर तेजी से कार्य किया जा रहा है। वहीं, नगर पालिका की टीम भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है और अवैध स्टॉक को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कराने की कार्रवाई कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन इस तरह के अवैध स्टॉक पर सख्ती करता, तो इस प्रकार की घटना की नौबत ही नहीं आती। फिलहाल कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते जेसीबी ओर टेक्टर कब्जे में लेकर यथास्थिति बनाये हुए है सूत्रों के अनुसार पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750
