EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शादी के सीजन में मेंहदी का बढ़ा क्रेज, ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 65 76
    29 Apr 2026 18:59 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद शादी के सीजन में नगर में शहनाइयों की गूंज के साथ-साथ मेंहदी की खुशबू भी परवान चढ़ रही है। शादियों के चलते जहां महिलाएं घरों में हाथ सजा रही हैं, वहीं आकर्षक और ट्रेंडिंग डिजाइनों के लिए अब ब्यूटी पार्लरों की ओर रुख बढ़ गया है। प्रोफेशनल मेंहदी आर्टिस्ट की मांग इतनी बढ़ गई है कि नगर के कई प्रमुख पार्लरों में एडवांस बुकिंग हो रही है।

नगर में इन दिनों मेंहदी कलाकारों की मांग चरम पर है। युवतियों में खासतौर पर अरबी, पोर्ट्रेट (दूल्हा-दुल्हन की फोटो) और मारवाड़ी डिजाइनों का क्रेज देखने को मिल रहा है। मेंहदी की रस्म अब एक बड़े आयोजन का रूप ले चुकी है, जिसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कई परिवार मेंहदी सेरेमनी को थीम आधारित बना रहे हैं, जिसमें डेकोरेशन और म्यूजिक का भी खास इंतजाम किया जा रहा है।
ब्यूटीशियन खुशबू सिंह, सरिता सैनी और मनीषा गर्ग बताती हैं कि शादियों के चलते उनकी टीम को लगातार बुकिंग मिल रही है। मेंहदी लगवाने के लिए लोग 500 से 1000 रुपये तक खर्च कर रहे हैं, जब कि दुल्हन की मेंहदी पर 10 से 11 हजार रुपये तक खर्च किया जा रहा है। मांग अधिक होने के कारण कई पार्लरों में उसी दिन की बुकिंग मिलना मुश्किल हो गया है। इसके चलते लोग एक से दो सप्ताह पहले ही अपनी तारीख सुनिश्चित करा रहे हैं।
शादियों के इस दौर में मेंहदी से जुड़े अन्य उत्पादों और सजावट सामग्री के कारोबार में भी तेजी आई है, जिससे बाजार में रौनक बनी हुई है। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना