EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में अपर मंडल रेल प्रबंधक के आगमन पर रेलवे यूनियन ने सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन, सुविधाओं की मांग तेज
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    29 Apr 2026 18:45 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक के आगमन के अवसर पर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन, शाखा प्रतापगढ़ द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन शाखा अध्यक्ष मो. अफजल खान एवं शाखा मंत्री धर्मेंद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में सौंपा गया। यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की कार्यस्थल स्थितियों, मूलभूत सुविधाओं की कमी तथा भीषण गर्मी में हो रही कठिनाइयों को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि स्टेशन पुनर्विकास कार्य के कारण विद्युत एवं TXR विभाग के कार्यालय को टीन शेड में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां अत्यधिक गर्मी के बीच केवल एक पंखा एवं प्रकाश की व्यवस्था उपलब्ध है तथा पेयजल की सुविधा भी नहीं है। यूनियन ने यहां तत्काल एसी एवं पेयजल की व्यवस्था करने अथवा किसी उपयुक्त भवन में स्थानांतरित करने की मांग की।इसके अलावा टिकट बुकिंग कार्यालय एवं CIT कार्यालय में एयर कंडीशनिंग की सुविधा उपलब्ध कराने, पावर हाउस में कार्यरत कर्मचारियों को सीयूजी सिम उपलब्ध कराने तथा प्लेटफॉर्म पर स्थापित कोल्ड वाटर बूथों को शीघ्र मरम्मत कर चालू करने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में यात्रियों और कर्मचारियों को ठंडे पानी की सुविधा न मिलने से गंभीर परेशानी हो रही है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, राहुल कुमार, शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188680

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना