तहसील के लाइब्रेरी हॉल में नामांकन पत्रों की जांच करते समिति के पदाधिकारी
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में बुधवार को सभी चालीस प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांचोपरान्त वैध पाए गए। चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न पदों के प्रत्याशियो के नामांकन पत्रों की विधिवत जांच हुई। नाम वापसी के दिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस न लेने से इस बार संघ के चुनाव में सभी पदों पर चुनावी घमासान बढ़ गया है। अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर छः, उपाध्यक्ष पद पर भी छः तथा महामंत्री पद पर भी छः, सह मंत्री पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर दो तथा प्रचार मंत्री पद पर तीन एवं आय व्यय निरीक्षक पद पर तीन व सदस्य कार्यकारिणी के पद पर भी आधा दर्जन उम्मीदवार मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर जरूर सीधा मुकाबला दिखेगा। वहीं सदस्य कार्यकारिणी के पांच पद पर छठें उम्मीदवार के नामांकन से इस पद पर भी इस बार मतदान की स्थिति बन गयी है। समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बताया कि बारह मई को मतदान कराया जाएगा। नामांकन पत्रो की जांच को लेकर हुई बैठक में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, शिवाकांत उपाध्याय, बेनीलाल शुक्ल, वीरेन्द्र सिंह अगई, संतोष पाण्डेय, शैलेन्द्र चतुर्वेदी शामिल रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
