रामपुरखास में प्रयागराज व रायबरेली के मध्य सराय संग्राम सिंह में प्रवेश एवं निकास की सुविधा को लेकर लोगों के खिले चेहरे
सराय संग्राम सिंह टोल प्लाजा के समीप कार्यक्रम में बोलते राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी
एक्सप्रेसवे के समीप सांसद प्रमोद तिवारी के स्वागत में जुटी ग्रामीणों की भीड़
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने गंगा एक्सप्रेसवे को रामपुरखास के लिए इसे औद्यौगिक विकास की गंगा की दूरगामी मजबूती का द्योतक कहा है। उन्होने कहा कि रामपुरखास के सराय संग्राम सिंह में एक्सप्रेसवे के लिए प्रवेश व निकास की यह सुविधा स्थानीय क्षेत्र के लिए एक नई चमक लेकर आयी है। सांसद प्रमोद तिवारी ने पर्यटन स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम के साथ लालगंज कालाकांकर स्टेट हाइवे के बेहतरीन मानक को प्रयागराज तथा रायबरेली के बीच प्रतापगढ़ के सराय संग्राम सिंह में इसके प्रवेश व निकास के चयन को सबसे बड़ा आधार करार दिया। बुधवार को सायं प्रयागराज से एक्सप्रेसवे से होते हुए सांसद प्रमोद तिवारी जैसे ही टोल प्लाजा के समीप पहुंचे बड़ी संख्या में जुटे क्षेत्रीय ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने उनका माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने सराय संग्राम सिंह में एक्सप्रेसवे पर मिली इस सुविधा के लिए स्वयं तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के अनुरोध को स्वीकार करने के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी क्षेत्र के लोगों की ओर से आभार जताया। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि रामपुरखास में हाइवे की श्रृंखला को यह एक्सप्रेसवे पर्यटन तथा उद्योग के क्षेत्र में सुदृढ़ वातावरण प्रदान कर सकेगा। उन्होने कहा कि विधायक आराधना मिश्रा मोना की संकल्पना से क्षेत्रीय लोगों को प्रयागराज तथा अयोध्या व विंध्याचल व काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन के लिए यह नया एक्सप्रेसवे क्षेत्र के बेहतर सड़क नेटवर्क को विविधि सफलताएं प्रदान करने में सहायक होगा। गंगा एक्सप्रेसवे की शुरूआत को लेकर सांसद प्रमोद तिवारी खासे प्रसन्नचित भी दिखे। कार्यक्रम स्थल पर गंगा एक्सप्रेसवे पर जिले का एक मात्र प्रवेश एवं निकास रामपुरखास के सराय संग्राम सिंह टोल प्लाजा होने को लेकर लोगों में इसे राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना का एक बड़ा सफल प्रयास भी चर्चा में लिये दिखा। उपलब्धि को लेकर मगन क्षेत्र के लोगों ने चारपहिया व दोपहिया के लम्बे काफिले के बीच सांसद प्रमोद तिवारी का टोल प्लाजा के समीप गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सराय संग्राम सिंह टोल प्लाजा से एक्सप्रेसवे पर पहुंच मार्ग होने की सुविधा से अब बडी संख्या में क्षेत्रीय लोग गंगा एक्सप्रेसवे पर सुगम सफर से लाभान्वित होंगे। वहीं सराय संग्राम सिंह में प्रवेश तथा निकास की यह सुविधा श्रद्धालुओं को भी लालगंज तहसील क्षेत्र के सांगीपुर इलाके में सई नदी के किनारे स्वस्फुटित बाबा घुइसरनाथ धाम के तीर्थ सर्किट को मजबूती प्रदान कर सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, जिला पंचायत सदस्य रघुनाथ सरोज व लालजी यादव, केडी मिश्र, भुवनेश्वर शुक्ल, रूपनाथ पटेल, डॉ0 नन्हेंलाल यादव, दुर्गेश पाण्डेय, राकेश चतुर्वेदी, पप्पू तिवारी, इं0 सुनील पाण्डेय, महन्त द्विवेदी, रवीन्द्र मिश्र, छोटेलाल सरोज, आशीष तिवारी, रामचंद्र तिवारी आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
