फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत बुधवार को सभी माध्यमिक विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में 40 से 45 मिनट की विशेष कक्षाएं आयोजित कर छात्र-छात्राओं को संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को स्वच्छता अपनाने, हाथ धोने की आदत, साफ पानी के उपयोग और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़, अबुल कलाम इंटर कॉलेज, एपीएस इंटर कॉलेज भदोही, इस्लामिया इंटर कॉलेज रामपुर बजहा तथा अमर जनता इंटर कॉलेज कटरा गुलाब सिंह सहित कई विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुए। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना है, ताकि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
