- प्रयागराज में प्रतिबंध के बावजूद सागौन के पेड़ों की कटान के आरोप
- वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल, अवैध कटान की शिकायतें
- नर्सरी के पास ही कट गए पेड़, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल
- वन माफिया सक्रिय होने के आरोप, कार्रवाई का इंतजार
- लगातार शिकायतों के बावजूद नहीं रुकी पेड़ों की कटाई
- पर्यावरण को नुकसान, अवैध कटान पर सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश मे हरे भरे पेड़ो की कटान पर पूरी तरह से रोक लगाया गया है!पेड़ो की कटान के रोक के बावजूद भी संगम नगरी प्रयागराज मे वन माफिया सक्रिय है!आरोप है की हॉल ही मे फूलपुर थाना क्षेत्र के उग्रसेनपुर प्राचीन हनुमान मंदिर के पास ही हरे भरे प्रतिबंधित सागौन के 50 पेड़ो को काटकर वन माफिया मुन्ना अंसारी ओने पौने दाम में बेच दिया!आरोप है की स्थानीय पुलिस और वन दरोगा दुर्गेश उपाध्याय व कृष्ण कुमार पटेल की मिलीभगत से वन माफिया घाघ मुन्ना अंसारी सागौन के पेड़ो को काट कर फरार हो गया!मजे की बात तो यह है की रेंज ऑफिस की नर्सरी से महज 100 मीटर की दूरी पर वन माफिया मुन्ना अंसारी सागौन के पेड़ो को काट डाला और वन विभाग अंजान बना रहा!वन विभाग की कार्य प्रणाली पर अब कई सवाल खड़े हो रहे है की आखिर हरियाली को हलाल करने वाले वन माफिया घाघ मुन्ना अंसारी पर कई दिन बीत जाने के बाद भी कार्यवाई क्यों नहीं की गई!शायद यही वजह है की वनविभाग की उदासीनता के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है!लगातार शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्यवाई ना होने से वन माफिया आज भी सक्रिय है!इससे ये साफ जाहिर होता है है की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा पर पानी फेरने का काम फूलपुर पुलिस और वन विभाग कर रहा है!अब देखने वाली बात है की आखिर प्रतापपुर रेंज के रेंजर और स्थानीय पुलिस वनमाफिया घाघ मुन्ना अंसारी के खिलाफ किस तरह की कार्यवाई करती है.... देखे
प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260429185132872582826.mp4
20260429185250105105162.mp4
20260429185325540385805.mp4
20260429185423917820643.mp4
20260429185453839881371.mp4
2026042918552207823616.mp4