EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आम जनमानस त्रस्त गैस एजेंसी संचालक मस्त
Link
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 54 65
    29 Apr 2026 16:26 PM



गोंडा में गैस वितरण को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी
एजेंसी पर अनियमितता और मनमानी के आरोप

खबर है गोंडा जनपद के इटियाथोक क्षेत्र की जहां शासन प्रशासन के लाख प्रयास की बावजूद गैस की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है एजेंसियां गैस उपभोक्ताओं को काफी परेशान कर रही हैं लंबी-लंबी लाइन लगने के बावजूद भी लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है लंबी लाइन लगने के बाद जब उपभोक्ता का नंबर आता है एजेंसियो के कर्मचारियों के द्वारा बताया जाता है कि आपका गैस डिलीवर हो चुका है अब यहां एक बात समझ से परे है कि जब उपभोक्ता ने गैस लिया ही नहीं उसके मोबाइल पर ओटीपी आया ही नहीं तो गैस कैसे डिलीवर हो गया इस तरीके से गैस एजेंसियां अपनी मनमानी पर उतारू है और बिना उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी आए ही गैस डिलीवर हो जा रहा है और जो गैस की बुकिंग करते हैं उनसे एजेंसियों से मिली भगत है और उन्हें आसानी से गैस मिल जाता है और वह जरूरतमंदों को महंगे दामों पर गैस सिलेंडर की बिक्री कर रहे हैं जिसकी एक वानगी एचपी गैस एजेंसी जिसका ऑफिस पांडे पुरवा पारसराय में स्थित है वहां पर काफी लंबी लाइन देखी गई लोग अपनी बारी का इंतजार करते हैं और जब उनका नंबर आता है तो अधिकतर लोगों को यही बता दिया जाता है कि आपकी आपका गैस डिलीवर हो चुका है अब 45 दिन के बाद आपका गैस बुक होगा उसके बाद गैस मिल पाएगी एक तरफ सरकार जिले के डीएम के द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया की गैस की कही कोई समस्या नहीं है लाइन में लगने की जरूरत नहीं है वह करने के बाद आपके घर पर गैस पहुंच जाएगी लोग बुकिंग कर देते हैं और घर पर गैस पहुंचाने का इंतजार करते हैं कुछ दिन के बाद जब वह एजेंसी पर जाते हैं तो पता चलता है कि उनका गैस डिलीवर हो गया इस बारे में राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी भगवा रक्षा वाहिनी गुरु प्रसाद कश्यप से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मेरे साथ भी ऐसी धांधली हो चुकी है और कई लोगों के साथ एचपी गैस एजेंसी ने धांधली की है और यह ऑफिस लगातार बंद रहता है ब्लेकियो को चुपके से बुलाकर उनको गैस दे दी जाती है लेकिन आम उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पा रही है उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की किसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए और आम उपभोक्ताओं को गैस दिलवाया जाए और एजेंसी पर कार्रवाई की जाए । देखे गोंडा से पवन कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट 151051049

20260429160711109838888.mp4



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना