EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बलिया में मानवता की मिसाल, अज्ञात मुस्लिम व्यक्ति का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 54 65
    29 Apr 2026 15:25 PM



उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में मानवता की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां देव सेवा समिति (मिल रोड, परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम की बलिया शाखा ने एक अज्ञात मुस्लिम पुरुष के शव को पूरे सम्मान और धार्मिक विधि-विधान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए देवाश्रम के जिला संरक्षक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने बताया कि थाना जीआरपी बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 256/2026 के अंतर्गत 28 अप्रैल 2026 को एक अज्ञात मुस्लिम पुरुष का शव अंतिम संस्कार हेतु निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।

देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ भगत सिंह एवं जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में शव यात्रा को पोस्टमार्टम हाउस से विशुनीपुर बहेरी स्थित कब्रिस्तान तक पहुंचाया। वहां स्थानीय लोगों—बबलू खान, शेख जमाल और लड्डू भाई सहित अन्य नागरिकों की मौजूदगी में पूरे इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार शव को दफनाया गया।

पुलिस के अनुसार, यह अज्ञात शव बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से बरामद हुआ था। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना