मुरैना में भीषण गर्मी के चलते कक्षा 8 तक अवकाश घोषित
आदेश के बावजूद एक निजी स्कूल पर कक्षाएं संचालित करने का आरोप
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के मद्देनजर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एस. इंदौलिया ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाओं के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, केंद्रीय विद्यालय एवं शासन से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों में उक्त कक्षाओं के लिए अवकाश लागू रहेगा।
इसी बीच एक निजी विद्यालय, कृष्णा पब्लिक स्कूल, पर आदेश के बावजूद कक्षाएं संचालित किए जाने के आरोप सामने आए हैं। साथ ही यह भी आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा मौके पर पहुंचे पत्रकारों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें धमकाया गया।
हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई की जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो सकी है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। देखे राजेश शिवहरे की रिपोट
20260429142605384752033.mp4
20260429142633391628485.mp4
20260429142642193373333.mp4
20260429142651677482772.mp4
