EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह: स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलटी, 10 बच्चे चोटिल- अध्यापिका का मोबाइल चोरी
  • 151188511 - FULMATI 65 77
    29 Apr 2026 12:31 PM



 

गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानीराम में बुधवार सुबह करीब 7:40 बजे स्कूली बच्चों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो सवार करीब 10 बच्चे चोटिल हो गए, वहीं पास में खड़ी एक महिला अध्यापिका भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गईं।

 

दुर्घटना के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और सभी बच्चों को ऑटो से बाहर निकालकर वाहन को सीधा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क किनारे खड़ी ऑटो में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई।
शिक्षिका का मोबाइल हुआ गायब
हादसे के दौरान बस का इंतजार कर रहीं जंगल कौड़िया की एक महिला अध्यापिका भी घायल हो गईं। अफरा-तफरी में उनका मोबाइल हाथ से छूट गया, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। शिक्षिका करीब एक घंटे तक मोबाइल खोजती रहीं, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को पहुंचाया स्कूल
ऑटो में सवार बच्चे मानीराम स्थित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के थे। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और बच्चों को अपनी गाड़ियों से सुरक्षित स्कूल पहुंचाया
 ओवरलोडिंग पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था। आरोप है कि क्षेत्र के कई स्कूलों में बच्चों को ऑटो-रिक्शा में ठूंस-ठूंस कर ले जाया जाता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

जांच में जुटी पुलिस
चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, शिक्षिका के मोबाइल को लोकेशन के आधार पर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

परिवहन विभाग और स्कूल प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों के आवागमन के लिए ऑटो का प्रयोग प्रतिबंधित है। नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी: विवेक कुमार तिवारी, सीओ यातायात, गोरखपुर

रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511

 



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना