EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खैरथल। शहर के लक्ष्मी टेलर धर्मवीर पुत्र रतनलाल जाटव (उम्र 35 वर्ष) की दुकान में रात करीब 8:30 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग।
  • 151113300 - SANDEEP KUMAR YADAV 0 0
    28 Apr 2026 23:16 PM



खैरथल। शहर के लक्ष्मी टेलर (अम्बेडकर चौराहा क्षेत्र) में खैरथल निवासी धर्मवीर पुत्र रतनलाल जाटव (उम्र 35 वर्ष) की दुकान में रात करीब 8:30 बजे शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 3 से 4 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां समय पर मौके पर नहीं पहुंचीं, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंचे एक कर्मचारी के व्यवहार को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी गई और बत्तमीजी के आरोप लगाए गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी क्षेत्र में दो दिन पहले भी आग लगने की घटना हुई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। लगातार हो रही घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप रोड जाम कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने लोगों को समझाइश कर मामला शांत कराया और जाम खुलवाया।

इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने दमकल व्यवस्था को मजबूत करने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना