EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुंडावर उपखण्ड के बल्लुवास में पेयजल आपूर्ति नहीं, जिम्मेदार मौन
  • 151113300 - SANDEEP KUMAR YADAV 65 76
    28 Apr 2026 23:09 PM



बल्लुवास में जल संकट को लेकर ग्रामीणों ने खैरथल जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान अलवर । बल्लुवास क्षेत्र में लगातार गहराते पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का सब्र अब जवाब देने लगा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर खैरथल जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव में कई दिनों से नियमित जल आपूर्ति ठप पड़ी है। नलों में पानी नहीं आ रहा, वहीं जहां सप्लाई हो रही है वहां भी बेहद कम प्रेशर के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। मजबूरी में महिलाएं और बच्चे दूर-दराज से पानी ढोने को विवश हैं।

ज्ञापन में PHED विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया गया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। टैंकरों की व्यवस्था भी नाकाफी है, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की:

  • तुरंत नियमित जल आपूर्ति शुरू की जाए
  • पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर भेजे जाएं
  • खराब पाइपलाइन और मोटरों की तत्काल मरम्मत कराई जाए
  • स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना बनाई जाए

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है। देखे संदीप यादव की रिपोट 

20260428230300390733353.mp4



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना