EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मसानी चौराहा पर पुलिस का सख्त अभियान, ओवरलोड टेंपो के चालान
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 65 76
    28 Apr 2026 19:52 PM



मथुरा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से मसानी चौराहा पर उप निरीक्षक रमेश चंद एवं कौशल किशोर ने पुलिस टीम के साथ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग कर संचालित हो रहे टेंपो वाहनों की जांच कर चालान किए गए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके साथ ही बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चला रहे वाहन चालकों को रोककर जागरूक किया गया और समझाया गया कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोटों से बचाव का सबसे प्रभावी साधन है।

 पुलिस टीम ने वाहन चालकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, ओवरलोडिंग न करें तथा सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा मानकों का अवश्य पालन करें। ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा  151170853



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना