पीलीभीत। आगामी चुनावी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम तथा वीवीपैट वेयरहाउस का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा के हर पहलू को बारीकी से जांचा। उन्होंने मुख्य रूप से सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और गार्ड रूम की सतर्कता की जांच की गई।
आग से बचाव के उपकरणों और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए।
लोकतांत्रिक सुचिता को ध्यान में रखते हुए इस निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनमें: इन्द्रेश चौहान नगर अध्यक्ष, भाजपा अमित पाठक एडवोकेट, समाजवादी पार्टी
हेमन्त मिश्रा एडवोकेट, प्रवक्ता, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी
लोकेश गौतम एडवोकेट, जिला संयोजक इस अवसर पर बंदोबस्त चकबन्दी अधिकारी, प्रभारी अधिकारी ईवीएम, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित निर्वाचन कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981
