EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भारतीय किसान यूनियन ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    28 Apr 2026 18:35 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद में स्मार्ट मीटर बदलने की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने जिला अध्यक्ष सुनील लोधी के नेतृत्व में सैकड़ो महिला और ग्रामीण ने बिजली विभाग के डिवीजन कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील लोधी ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता लगातार समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर से गलत रीडिंग वेब बिल में भारी बढ़ोतरी हो रही है।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने शिकायत करते हुए बताया कि मामले को लेकर कई बार वार्तालाप की जा चुकी है मगर विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई अभी तक नहीं की गई जिससे आम जनता काफी परेशान हो रही है।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनील लोधी ने बिजली विभाग को चेतावनी दी की यदि स्मार्ट मीटर की समस्या का समाधान जल्द न हुआ तो यूनियन बड़े आंदोलन के लिए तैयार है और उन्होंने यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि जरूरत पड़ने पर स्मार्ट मीटर को तोड़कर उतारने का काम भी मजबूरन किया जाएगा।
ज्ञापन मिलने के बाद अधिशासी अभियंता सौरभ मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जाएंगे।
क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार बढ़ते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यह मामला काफी गंभीर होता दिख रहा है। जिससे बिजली विभाग पर दबाव भी पड़ रहा है। इस अवसर पर वीरेंद्र लोधी प्रदेश उपाध्यक्ष, बंटी चौधरी, देवेंद्र लोधी, नरोत्तम, हरेंद्र प्रधान, सचिन, मदीना खान, रुखसार, शबनम, फरदीन खान, सबीना, सकीना, अकबरी, रहीसा, सन्नो, हुसैन बानो, भूपेंद्र सिंह, सायरा बानो, गुड़िया, बरखा व मलका सहित अनेक महिलाएं और यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750



Subscriber

188681

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना