EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कुसम्ही बाजार में जलभराव की समस्या पर सीडीओ सख्त, बीडीओ को दिए तत्काल समाधान के निर्देश
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 65 76
    28 Apr 2026 16:23 PM



यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । विकासखंड पिपराइच अंतर्गत कुसम्ही बाजार में नाली की समुचित साफ-सफाई न होने के कारण जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर पानी जमा होने से आम नागरिकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आसपास के दुकानदार भी इस समस्या से प्रभावित हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय-समय पर नालियों की सफाई कराई जाती, तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। उनका आरोप है कि शिकायत करने पर संबंधित अधिकारी केवल औपचारिकता निभाते हैं और थोड़े समय के लिए सफाई कराकर फिर लंबे समय तक समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक स्तर तक कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
बताया जाता है कि बीते शनिवार को इस समस्या की जानकारी पिपराइच के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को दी गई थी, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया था। इसके बावजूद सोमवार सुबह पुनः अवगत कराने पर भी समस्या का निराकरण नहीं कराया गया।
आखिरकार जब इस मामले की शिकायत जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) शाश्वत त्रिपुरारी से की गई, तो उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए बीडीओ को तत्काल प्रभाव से कुसम्ही बाजार में जल निकासी की समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। रिपोट - जसवीर मोदनवाल  151167985  



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना