जिला मुख्यालय बचाओ आंदोलन: 264वें दिन भी धरना जारी, विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों लोग
मुंडावर/खैरथल। जिला मुख्यालय बचाओ आंदोलन के तहत धरना आज 264वें दिन भी लगातार जारी रहा। आंदोलन में जनसमर्थन दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।
धरना कार्यक्रम विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, मुंडावर कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश कौशिक, नीमराना कांग्रेस अध्यक्ष संजयसिंह चौहान, मुंडावर शहर अध्यक्ष दिलीप जांगिड़, खैरथल शहर अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता, दीपक चौधरी, चौधरी चरणसिंह सेवा समिति के सचिव वीर सिंह ढिल्लो सहित जमालूदीन, सवाई सिंह और दादाजी समेत संघर्ष समिति के सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि जब तक जिला मुख्यालय को लेकर क्षेत्र की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
धरने के दौरान नारेबाजी कर आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया गया। देखे अलवर से संदीप यादव की रिपोट
20260428153211766323513.mp4
20260428153240524463458.mp4
