सपा डेलिगेशन के मुखिया ने बताया कि जम लोग उनको अपनी रिपोर्ट देंगे उसके बाद अखिलेश जी तय करेंगे कि वे कब मिलेंगे
खबर यूपी के गाजीपुर जिले से है । जहां कटारिया कांड को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे , (पूर्व मंत्री) और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को पूरी जानकारी दी । वही
राम आसरे विश्वकर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की देखरेख में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला । जबकि गांव में जिला पंचायत भवन में परिजनों से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी की ओर से 5 लाख रुपये का चेक सौंपा गया । साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav की ओर से शोक संवेदना भी व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि परिजनों से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मिलना चाहते हैं । इस पर पीड़ित परिवार ने इच्छा जताई कि वे अखिलेश यादव से मिलना चाहते हैं। राम आसरे विश्वकर्मा ने स्पष्ट कहा कि “बात अभी खत्म नहीं हुई है। अगर कल मुलाकात नहीं हो पाती है, तो बाद में होगी, लेकिन अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से जरूर मिलेंगे ।” वहीं
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राम आसरे विश्वकर्मा ने प्रशासन और जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए । उन्होंने कहा कि जब पहले ही मामला सामने आ चुका था , तो चार दिन बाद दो अन्य अभियुक्तों के नाम क्यों सामने आए ? यदि नाम सामने आए थे , तो उनकी गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई ? उन्होंने कहा कि इस मामले में कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब प्रशासन को देना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठाती रहेगी । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
बाइट : राम आसरे विश्वकर्मा, सपा डेलिगेशन के मुखिया और पूर्व मंत्री, यूपी
20260428150910386117706.mp4
20260428150919830573486.mp4

20260428150950974414366.mp4
20260428150952427441464.mp4