फास्ट न्यूज़ इंडिया मैनपुरी थाना क्षेत्र किशनी के अंतर्गत किशनी पुलिस ने कछपुरा महोली मोड़ के पास एक युवक को गिरफ्तार किया है उसके पास से एक देसी कट्टा और दो- जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान शमशेर गंज निवासी राजपाल पुत्र दशरथ के रूप में हुई है। पुलिस ने थाना क्षेत्र में चल रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान पकड़ा, पुलिस ने राजपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है यह कार्यवाही अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। थाना प्रभारी छत्रपालसिह ने बताया कि युवक के पास से एक देसी कट्टा और दो- जिंदा कारतूस बरामद हुए थे इस के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है। रिपोर्टर जयवीर सिंह शाक्य 151188457
