EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जनगणना 2027: यूपी में 7 मई से होने वाली स्वगणना के लिए लिंक जारी, वेबसाइट पर जाकर भरना होगा फॉर्म
Link
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    28 Apr 2026 01:14 AM



लखनऊ। प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तहत सात मई से 21 मई तक स्व-गणना की सुविधा शुरू की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत लोग घर बैठे आनलाइन अपने परिवार और मकान से जुड़ी पूरी जानकारी खुद भर सकेंगे। इसके लिए लिंक जारी कर दिया गया है।

स्व-गणना के लिए सबसे पहले ब्राउज़र में https://se.census.gov.in वेबसाइट खोलनी होगी। इसके बाद स्टेट में उत्तर प्रदेश चुनकर कैप्चा भरना होगा। फिर परिवार के मुखिया के नाम और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज कर सत्यापन पूरा किया जाएगा।

 

इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी या अन्य 16 भाषाओं में से किसी एक भाषा का चयन किया जा सकता है। फिर पता संबंधी जानकारी जैसे राज्य, जिला, गांव या शहर और मकान का विवरण भरना होगा।

लोकेशन के लिए मैप पर अपने घर को लाल निशान से चिह्नित करना होगा। फॉर्म में कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें घर का प्रकार (पक्का या कच्चा), बिजली-पानी की सुविधा, शौचालय, परिवार के सदस्यों की जानकारी और टीवी, मोबाइल, इंटरनेट जैसी संपत्तियों का विवरण शामिल है। यदि किसी सवाल को समझने में दिक्कत हो तो यहां जानकारी ली जा सकती है।

सभी जानकारी भरने के बाद फार्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करना होगा। सबमिट करने पर एक स्वगणना एसई आइडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। जब जनगणना अधिकारी या प्रगणक घर आएंगे, तब केवल इस आइडी दिखानी होगी। इससे आपको दोबारा जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना