फास्ट न्यूज़ इंडिया मैनपुरी थाना क्षेत्र किशनी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक लापता नाबालिक किशोर को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। 15 वर्षीय आयुष 26 अप्रैल को घरसे लापता हो गया था इसके बाद उसके पिता बलराम पुत्र हीरालाल ने पुलिस को बताया था कि उनका बेटा आयुष बिना बताए घर से चला गया है। और वापस नही आया सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबारों का जाल बिछाया और व्हाट्सएप ग्रुप पर भी जानकारी व्यापक प्रचार प्रसार किया पुलिसके आर्थिक प्रयासों के चलते गुमशुदा आयुष को सोमवार को 24 घंटे के अंदर ढूंढ लिया गया है। अपने बेटे को सकुशल देखकर परिजनों में खुशी की लहर आई। उन्होंने किशनी पुलिस की कार्यप्रणाली और कार्यवाही की सहाराना की। रिपोर्टर जयवीर सिंह शाक्य
