EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अन्तू पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौतस्कर घायल गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद; एक साथी फरार
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    27 Apr 2026 21:11 PM



  • प्रतापगढ़ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, शातिर अभियुक्त घायल गिरफ्तार
  • फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश दबोचा, साथी फरार
  • गोवध और गैंगस्टर मामलों में वांछित था आरोपी सुलेमान
  • बिना नंबर प्लेट बाइक, अवैध तमंचा और उपकरण बरामद
  • संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान जंगल में हुई मुठभेड़
  • फरार बदमाश की तलाश में पुलिस का सघन अभियान जारी

यूपी प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोवध एवं गैंगस्टर मामलों में वांछित एक शातिर अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा गोवध से संबंधित उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज के पर्यवेक्षण में थाना अन्तू प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार सिरोही मय पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार ग्राम रामगढ़ी गायघाट रोड से चमरौधा पुल की ओर जंगल के पास बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान सुलेमान पुत्र शहाबुद्दीन निवासी रामपुर कुर्मियान, थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार कॉम्बिंग एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की रिपोर्ट 

20260427210650157831846.mp4

20260427210701633402134.mp4



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना