- टूटी पाइपलाइन से नलों में आ रहा बदबूदार मटमैला पानी
- नगर परिषद की लापरवाही से बढ़ी लोगों की मुश्किलें
- खुले और अधूरे नालों में गिरकर बच्चे हो रहे घायल
- शिकायतों के बावजूद नहीं हुई अब तक ठोस कार्रवाई
- CMO ने दिया आश्वासन—जल्द मिलेगा साफ पेयजल
मध्य प्रदेश के बानमोर से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां वार्ड नंबर 9 शांति नगर के निवासी इन दिनों गंदे और बदबूदार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद द्वारा सप्लाई किया जा रहा पीने का पानी मटमैला और बदबूयुक्त है, जिससे लोगों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया है।
मोहल्ला वासियों—सुरेश प्रजापति, रमेश खटीक और मुकेश राठौर सहित कई महिलाओं ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से नलों में गंदा पानी आ रहा है। इसकी मुख्य वजह पिछले 15 दिनों से टूटी पड़ी पाइपलाइन को समय पर ठीक नहीं किया जाना बताया जा रहा है।
इतना ही नहीं, मोहल्ले में अधूरे और खुले पड़े गंदे नाले भी बड़ी समस्या बने हुए हैं। इन नालों में गिरकर छोटे-छोटे बच्चे आए दिन चोटिल हो रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत कई बार नगर परिषद में की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
वहीं, इस मामले में नगर परिषद के सीएमओ नरेश सैमिल ने आश्वासन दिया है कि टूटी पाइपलाइन को जल्द ही ठीक कराकर मोहल्ला वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक इस समस्या का समाधान करता है और लोगों को राहत मिलती है। देखे बामौर खुर्द से शिव शंकर शिवहरे की रिपोट
20260427204807883766238.mp4
20260427204814923862872.mp4
20260427204830594317040.mp4
2026042720484170467101.mp4
20260427204848079428722.mp4
