फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम 6:30 बजे कोदोपुर गांव निवासी शिवमंगल राजभर का पुत्र गुड्डू 18 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से नई बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान स्वर्वेद महामंदिर के पीछे ब्रह्म बाबा के पास मुंडली मार्ग पर एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
