फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र के अनूपशहर-बुलंदशहर रोड पर स्थित गांव रौरा के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने मृतक कैलाश पुत्र रामचन्द्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि घायलों की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से खेमचंद पुत्र रामचंद्र, निवासी सरायवासी, सिकंदराबाद के रूप में हुई है तथा राजू पुत्र पन्ना प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750
