फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कस्बा भरथना में रेलवे स्टेशन के विकास और कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों के पुनः ठहराव की मांग को लेकर आज स्थानीय लोगों ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई आवश्यक कार्यों का उल्लेख किया गया। साथ ही भरथना स्टेशन पर कुछ विकास कार्यों को स्वीकृति मिलने पर प्रयागराज मंडल के जी.एम. महोदय को धन्यवाद पत्र भी स्टेशन मास्टर के माध्यम से दिया गया।
इस पहल को सफल बनाने में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी, उद्योगपति और व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान देवाशीष, निशांत पोरवाल, भावेश कुमार, रितेश, अमित गुप्ता, रजत गुप्ता और जावेद हुसैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313
