EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बाइक सवारों को वाहन ने मारी ठोकर, साले की मौत- जीजा घायल; बारात से लौटते वक्त हुआ हादसा
  • 151188511 - FULMATI 65 79
    27 Apr 2026 13:19 PM



थाना क्षेत्र के भर्रोह गांव के पास रामजानकी मार्ग पर शनिवार रात सड़क हादसे में बाइकसवार साले की मौत हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बरात से लौट रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी।

जानकारी के अनुसार, डाड़ी खास गांव से बरात भर्रोह गई थी। गांव निवासी 50 वर्षीय दिलीप जायसवाल अपने बहनोई राजेश जायसवाल के साथ एक ही बाइक से बारात में शामिल होने गए थे। रात करीब 10 बजे दोनों घर लौट रहे थे।इसी दौरान रामजानकी मार्ग पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें बड़हलगंज स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दिलीप जायसवाल को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, राजेश का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दिलीप जायसवाल अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। इनमें से एक पुत्री की शादी हो चुकी है। मौत की चिना मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दिलीप जायसवाल मिलनसार और सामाजिक स्वभाव के व्यक्ति थे। थाना प्रभारी राकेश रोशन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना