मध्य प्रदेश शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां सरकारी स्कूल समय पर नहीं खुल रहे हैं और शिक्षक अपनी मनमानी पर उतारू हैं।
मामला शासकीय प्राथमिक विद्यालय ढंगा काली पहाड़ी का है, जहां सुबह 7:30 बजे स्कूल खुलना चाहिए, लेकिन सुबह 9:00 बजे तक स्कूल पर ताला लटका मिला। बाद में पहुंचे शिक्षकों ने स्कूल खोला। पूछताछ में शिक्षकों ने खुद स्वीकार किया कि वे अक्सर देरी से स्कूल खोलते हैं। उनका कहना था—“बच्चे नहीं आते तो हम क्या करें।”
शासकीय माध्यमिक विद्यालय भीतरगवां में भी लापरवाही देखने को मिली। सुबह 9:30 बजे तक स्कूल में ताला लगा रहा, जबकि शिक्षक बाहर बैठे नजर आए। शिक्षकों का तर्क था कि “झाड़ू लगने के बाद ही स्कूल खोलेंगे, नहीं तो कुत्ते अंदर घुस जाते हैं।”
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिक्षक समय पर स्कूल नहीं खोलते, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है।
आखिर शिक्षा विभाग की कब खुलेगी नींद
बीआरसी संजय भदौरिया का कहना है की
“मामला संज्ञान में आया है, जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।”
अब देखना यह होगा की इन सभी पर कार्यवाही होती है या मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा देखे पिछोर से राजू जाटव की रिपोट

20260427122200870871362.mp4
20260427122321274566626.mp4
20260427122429341732038.mp4