राजस्थान अलवर में पांचधुनी तपस्या का 22वां दिन तपती गर्मी के बीच भी अटूट आस्था और दृढ़ संकल्प के साथ जारी है। जगतगुरू बालकादेवाचार्य बालकदास जी महाराज रसगण मंदिर में 41 दिनों तक कठोर तप कर रहे हैं।
भीषण गर्मी में पांच धुनियों (अग्नि कुंड) के मध्य बैठकर साधना करना अत्यंत कठिन तप माना जाता है, लेकिन महाराज जी पूरी निष्ठा और धैर्य के साथ यह साधना कर रहे हैं। उनका उद्देश्य समाज और देश में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करना है।
इस तपस्या को देखने और महाराज जी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना हुआ है, जो लोगों को धर्म और साधना के प्रति प्रेरित कर रहा है। देखे संदीप यादव की रिपोट
20260427084042265368108.mp4
