EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बीएचआरसी-डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट की टीम ने एमएलसी चौधरी योगेश नौहवार से की शिष्टाचार भेंट
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    26 Apr 2026 19:28 PM



वृंदावन। मथुरा रोड़ स्थित बीएचआरसी-डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ प्रशासक सीपी मैसी एवं मनोज चौधरी ने राधा पुरम स्टेट स्थित राष्ट्रीय लोकदल के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चौधरी योगेश नौहवार के आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण उपचार सेवाओं एवं जनमानस की सेवा के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बीएचआरसी - डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को सुलभ एवं उच्च स्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

चौधरी योगेश नौहवार ने संस्थान द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवाएं समाज के कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने भविष्य में भी जनहित में ऐसे प्रयासों को जारी रखने हेतु अपना सहयोग एवं समर्थन देने का आश्वासन दिया। जनमानस के लिए अधिक से अधिक लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा  151170853



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना