EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुलिस की बड़ी सफलता, 4.6 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    26 Apr 2026 19:10 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 4 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है।

कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद जाहिद पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम चंदेरू, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उधर, नवांगतुक एसपी देहात अंतरिक्ष जैन का कहना है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि समाज में नशे के कारोबार को खत्म किया जा सके।

इस सफलता में थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम की ओर से सब इंस्पेक्टर सौरभ कुमार, नीरज शर्मा, वाहिद अली, कॉन्स्टेबल अतुल की भूमिका अहम रहीं। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना