EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एम्स : गार्डों ने जवान को पीटा, महिला से बैड टच
  • 151188511 - FULMATI 54 66
    26 Apr 2026 19:09 PM



गोरखपुर। एम्स के गार्डों ने एक बार फिर मनमानी की है। इस बार उन्होंने सेना के जवान की ही पिटाई कर दी। जवान सेना की वर्दी में था। शनिवार सुबह सेना के जवान और उनके साथ मौजूद युवक को पीटते हुए गार्डों ने कपड़े भी फाड़ दिया। इसके बाद दोनों को बंधक बना लिया। एम्स प्रशासन को सूचना मिलने के बाद दोनों को परिसर से बाहर कर दिया गया। सेना के जवान ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। ओपीडी में जा रही एक महिला से भी सेना के एक जवान ने रोकने के नाम पर बैड टच किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एम्स प्रशासन ने

शनिवार सुबह तकरीबन 8:45 बजे एम्स प्रशासन ने गार्डों को तलब कर पूछताछ की और फटकार लगाई। अब एम्स परिसर से सेवानिवृत्त जवानों को हटाने की मांग उठने लगी है।
सुबह 7:45 बजे वर्दी में सेना का एक जवान अपने साथी के साथ एम्स की ओपीडी में पहुंचा था। वह पर्चा बनवाने के लिए अंदर जा रहा था। किसी बात को लेकर उसकी गार्ड से नोकझोंक शुरू हो गई। साथ में मौजूद युवक ने बीच-बचाव किया। तभी धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आरोप है कि गार्डों ने मिलकर सेना के जवान व उसके मित्र को पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही 30 से 40 गार्ड और मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों के कपड़े भी फाड़ दिए। पीटते हुए ओपीडी के अंदर लेकर चले गए। इस बीच सेना के जवान ने अपना मोबाइल फोन निकालकर किसी को काल करने की कोशिश की तो गार्डों ने मोबाइल फोन भी छीन लिया। पिटाई से काफी देर तक एम्स की ओपीडी के बाहर अफरातफरी मची रही।


महिला रोगियों की लाइन में पुरुष गार्ड
एम्स की ओपीडी में महिला गार्डों की लाइन में पुरुष गार्ड ड्यूटी कर रहे हैं। शनिवार सुबह एक महिला ओपीडी के अंदर जाने की कोशिश कर रही थी तो पुरुष गार्ड ने उसे गलत तरीके से छूते हुए रोका। महिला ने इसकी शिकायत कार्यकारी निदेशक से करने की बात कही है। सीसी कैमरे पर पूरा घटनाक्रम भी रिकार्ड हो गया है। यह स्थिति तब है जब एम्स में महिला गार्डों की भी तैनाती है। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना