EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, युवक की मौत से मचा कोहराम
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    26 Apr 2026 19:05 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद नगर के मोहल्ला छेपियांन शिकारपुर बस स्टैंड के पास का रहने वाला एक युवक अंकुर (25) पुत्र महावीर शर्मा की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह कासना क्षेत्र में गत रात्रि बेनेट यूनिवर्सिटी में बेसमेंट के निर्माण कार्य में लगा हुआ था।

बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक बराबर की एक दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में अंकुर आ गया। नीचे लोहे के सरिये का ढांचा बना होने के कारण वह उसमें बुरी तरह फंस गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सहकर्मियों में दहशत फैल गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
अंकुर अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर बताई जा रही है।
परिजनों व स्थानीय लोगों के अनुसार अंकुर बेहद मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था, जिसकी असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मृतक का अंतिम संस्कार अनूपशहर स्थित मस्तराम घाट पर कर दिया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना