EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोवर्धन धाम में ठाकुर श्री हरि देव जी महाराज की संपत्ति बचाने का संकल्प, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज द्विवेदी को सौंपी जिम्मेदारी
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 65 77
    26 Apr 2026 18:43 PM



 

गोवर्धन (मथुरा) । जहां गोवर्धन धाम के प्रसिद्ध देव ठाकुर श्री हरि देव जी महाराज की संपत्ति को लेकर जिला सत्र न्यायालय मथुरा में कई विवाद लंबित हैं।

इसी क्रम में मथुरा में जन्मे और सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज द्विवेदी ने ठाकुर जी की संपत्ति की रक्षा के लिए निशुल्क विधिक परामर्श और न्यायालय में पैरवी करने का संकल्प लिया है।

बताया गया कि उन्होंने अपने इस संकल्प की जानकारी दूरभाष के माध्यम से विष्णु स्वामी संप्रदाय, निर्मोही अखाड़ा खालसा पंथ श्री गोवर्धन नाथ पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य गोस्वामी पुरुषोत्तम दास जी महाराज को दी। इस पर महाराज जी ने उन्हें ठाकुर श्री हरि देव जी महाराज की संपत्तियों से जुड़े मामलों में विधिक परामर्श और कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस संबंध में बातचीत के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज द्विवेदी ने बताया कि उनकी गिर्राज महाराज और ठाकुर श्री हरि देव जी महाराज में गहरी आस्था है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनके मन में विचार था कि देव संपत्तियों की सुरक्षा के लिए वे अपना विधिक सहयोग दें।

उन्होंने आगे कहा कि देव संपत्तियों को बचाना और उनके अस्तित्व को बनाए रखना आवश्यक है। मथुरा में जन्म लेने के कारण यह उनका दायित्व भी बनता है कि देव संपत्तियों से जुड़े मामलों में हो रहे कथित अपराधों के खिलाफ कार्रवाई कर समाज में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया जाए।

यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और धार्मिक संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर एक नई दिशा देने की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा  151170853



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना